Samsung Budget Phones

Tuesday, 10 December 2024

Gurugram Bomb Attack BREAKING: Club में भी देसी बम से हमला, दो संदिग्ध हिरासत में | Lawrence Bishnoi

Gurugram Bomb Attack: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में आज सैक्टर-29 स्थित एक क्लब के बाहर 2 सुतली बम फेंके गए. इस हमले में एक स्कूटी और क्लब का बोर्ड क्षतिग्रस्त हुआ है. अपनी जान की परवाह किए बिना एक पुलिसकर्मी ने आरोपी को बम फेंकते हुए पकड़ लिया. दरअसल रूटीन चैकिंग ड्यूटी पर तैनात गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच व स्वैट टीमों ने एक व्यक्ति को सुतली बम फेंकते हुए देखा और तुरंत उसे पकड़ लिया. पकड़े गए आरोपी की पहचान सचिन के रूप में हुई है जो कि उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला है. इस मामले में पुलिस ने एक ओर व्यक्ति को हिरासत में लिया है. उससे भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने 2 जिंदा देसी बम भी आरोपियों के पास से बरामद किए गए हैं. जिंदा बम में नटबोल्ट मिला है. पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की जांच कर रही है.



from Videos https://ift.tt/w0xSyPk

No comments:

Post a Comment

Sonu Nigam Apologises To Kannadigas Over Past Remarks: 'Don't Mind Saying Sorry 1,000 Times'

Sonu Nigam apologised to Kannadigas over Pahalgam remark in a video message ahead of his Bengaluru concert scheduled for October 24 after th...