Samsung Budget Phones

Tuesday, 9 September 2025

Nepal Protest: मंत्रिपरिषद भवन पर 9 हेलिकॉप्टर उतरे, भागने की तैयारी में ओली के मंत्री | BREAKING

नेपाली युवकों के गुस्से की आग से नेपाल सुलग उठा है. नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने आखिरकार अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. काठमांडू की सड़कों पर आक्रोश इस कदर है कि नेपाल के वित्त मंत्री को प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर दौड़ाकर पीट दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. मंगलवार दोपहर इस गुस्से की जद में नेपाल के संसद भवन से लेकर नेपाली पीएम केपी ओली का आवास भी आ गया है. गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने उनमें आग लगा दी. स्थिति हाथ से निकलने के बाद पीएम ओली ने भी कुर्सी छोड़ दी. गुस्सा बस सरकार के खिलाफ नहीं है. सभी दल के नेता निशाने पर हैं. उनके घरों में तोड़फोड़ की गई है. ओली से पहले कई दर्जनभर मंत्रियों के इस्तीफे हो चुके थे. सरकार में सहयोगी पार्टियों के कई सांसदों ने भी इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि पीएम ओली नेपाल के आर्मी चीफ को इस्तीफा देकर देश छोड़ सकते हैं. उनके साथ कई मंत्री भी नेपाल से निकल सकते हैं.



from Videos https://ift.tt/9dbVkZJ

No comments:

Post a Comment

Sonu Nigam Apologises To Kannadigas Over Past Remarks: 'Don't Mind Saying Sorry 1,000 Times'

Sonu Nigam apologised to Kannadigas over Pahalgam remark in a video message ahead of his Bengaluru concert scheduled for October 24 after th...