Samsung Budget Phones

Thursday, 9 April 2026

अश्लील वीडियो वाले भोंदू बाबा अशोक खरात का नया कांड, अमीरों से पैसे लूटने का लगाया ये जुगाड़

फिल्म स्पेशल 26 याद है? अब वैसी ही ठगी की कहानी हकीकत में सामने आई है. अशोक खरात. जिसने आस्था को हथियार बनाकर करोड़ों की ठगी का जाल बिछाया. इस ठगी का तरीका बेहद शातिर था. खरात पहले अपने अमीर भक्तों के मन में इनकम टैक्स रेड का डर बैठाता था.


फिर वह अपने ही कुछ भक्तों को फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनाकर दूसरे भक्तों के घर भेजता था.
छापेमारी का पूरा नाटक किया जाता था. कागज. सवाल. धमकी. सब कुछ फर्जी. डर के मारे जब लोग घबरा जाते, तो सेटलमेंट के नाम पर उन्हें सीधे अशोक खरात से जोड़ा जाता था. पूरी सेटिंग पहले से फिक्स होती थी. अधिकारी भी उसके. और शिकार भी उसी के भक्त. मामले को दबाने के बदले लाखों से लेकर करोड़ों रुपए वसूले जाते थे.


132 फर्जी बैंक खातों की जांच में इस पूरे रैकेट का खुलासा हुआ. अब कई पीड़ित सामने आने लगे हैं.
पुलिस को शक है कि इसके पीछे एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है. महिलाओं से शोषण और धोखाधड़ी के कुल 12 मामलों में नामजद अशोक खरात. जांच जारी है. और कहानी अभी खत्म नहीं हुई.



from Videos https://ift.tt/oayUBQP

No comments:

Post a Comment

रैपिडो ड्राइवर बनकर बड़े सितारों की रेकी करता था लॉरेंस का ये गुर्गा!

रैपिडो ड्राइवर बनकर बड़े सितारों की रेकी करता था लॉरेंस का ये गुर्गा!  from Videos https://ift.tt/GPBspuh