Samsung Budget Phones

Saturday, 25 July 2026

सिर्फ 8 हजार रुपये में चुराया गया TET का प्रश्नपत्र, डेढ़ करोड़ की कमाई का खुलासा

महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में भिवंडी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य सरगना बिजेंद्र कुमार गुप्ता को बिहार के समस्तीपुर से गिरफ्तार कर भिवंडी लाया गया है, जहां आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा. जांच में खुलासा हुआ कि बिजेंद्र और उसके साथी ने प्रिंटिंग प्रेस कर्मचारियों को लालच देकर मात्र 8 हजार रुपये में प्रश्नपत्र हासिल किया और उसे जूते में छिपाकर बाहर निकाला. बाद में यह पेपर भिवंडी और पुणे में परीक्षार्थियों को बेचकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की कमाई की गई. पुलिस अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें इंद्रजीत सिंह उर्फ पीकू भी शामिल है। 28 जून को होने वाली परीक्षा इस लीक के बाद रद्द कर दी गई थी और अब पूरे सिंडिकेट की परतें खुल रही हैं.
 



from Videos https://ift.tt/8Rz5xtv

No comments:

Post a Comment

Flydubai FZ1073: The Door That Changed Everything, World Salutes 'Hero' Pilot Smit Machchhar

At 30,000 feet aboard Flydubai Flight FZ1073, with the aircraft in a steep descent and the cockpit under attack, Captain Smit Machchhar'...