Samsung Budget Phones

Wednesday, 29 January 2025

Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में हुए भगदड़ पर विपक्षी नेताओं ने क्या कहा? | UP News

Mahakumbh Stampede: प्रयागराज (Prayagraj) के संगम तट पर आज भारी भीड़ से भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई, जिसके चलते कुछ लोगों घायल हो गए. इसी के चलते 13 अखाड़ों ने सुबह होने वाला स्नान रोक दिया था. फिलहाल हालात सामान्य हैं और अखाड़े स्नान शुरू करने वाले हैं. सीएम योगी ने प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ को लेकर कहा कि श्रद्धालु संगम नोज की तरफ जाना चाहते थे, लोग बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े, जिसके चलते कुछ लोग घायल हुए. कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हैं. पीएम मोदी ने सुबह से 4 बार फोन करके श्रद्धालुओं का हाल जाना है. उन्होंने कहा कि संतों से मेरी बात हुई है. पूज्य संतों ने विनम्रता से कहा है कि श्रद्धालु स्नान कर लें, जब उनका दबाव खत्म होगा, तब हम संगम की ओर जाएंगे. प्रयागराज में हालात सामान्य हैं, लेकिन भीड़ का बहुत दबाव है. प्रयागराज में 8 से 10 करोड़ श्रद्धालु हैं. सुबह 8 बजे तक 3 करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं.



from Videos https://ift.tt/UQfu4Lx

No comments:

Post a Comment

France Unrest Turns Violent: Luxury Stores Looted, 272 Arrested Nationwide

What began as student-led protests has spiralled into widespread unrest across France, with luxury brands and major retail outlets targeted ...