Samsung Budget Phones

Friday, 6 June 2025

Global Warming: गर्मी से बचने के लिए जमकर AC खरीद रहे लोग, क्या पड़नेवाले बोझ के लिए तैयार है भारत?

पिछले साल दो बड़ी चीज़ें हुईं. पहला - 2024 दुनिया का सबसे गर्म साल रहा. 1880 के बाद, जबसे तापमान का रिकॉर्ड रखा जाने लगा, तबसे पहली बार दुनिया का औसत तापमान डेढ़ डिग्री सेल्सियस से ज़्यादा हो गया - धरती डेढ़ डिग्री सेल्सियस से ज़्यादा गर्म हो गई. और पिछले साल - भारत में भी गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. 1901 के बाद, जब से भारत में तापमान का रिकॉर्ड रखा जाने लगा, तब से 2024 भारत का सबसे गर्म साल रहा. भारत का तापमान पिछले लगभग 30 वर्षों के औसत से 0.65 प्रतिशत ज़्यादा रहा. पिछले साल एक ख़बर आई थी कि दिल्ली के मंगेशपुर में, जहाँ मौसम विभाग ने तापमान नापने के लिए सेंसर लगाए हैं, वहाँ तापमान लगभग 53 डिग्री हो गया - 52.9 डिग्री सेल्सियस. बाद में सरकार ने कहा कि सेंसर में कुछ ख़राबी आ गई थी, और 3 डिग्री ज़्यादा रिकॉर्ड हो गया…लेकिन उस हिसाब से भी 29 मई 2024 को - दिल्ली का तापमान लगभग 50 डिग्री पहुंच गया था…और दिल्ली ही नहीं पूरे देश में पिछले साल गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए.



from Videos https://ift.tt/Cq086Sn

No comments:

Post a Comment

Sena MLA's Shocker On Farmer Suicides. Party Fumes, Weighs Suspension

Shiv Sena MLA Sanjay Gaikwad had urged people not to attend funerals of farmers who die by suicide. from NDTV News Search Records Found 10...