Samsung Budget Phones

Saturday, 3 October 2026

सूरत एयरपोर्ट पर CISF जवान बना फरिश्ता, कार्डियक अरेस्ट से जूझ रहे कर्मचारी को दी नई जिंदगी

सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्यूटी के दौरान कार्डियक अरेस्ट आने से बेहोश होकर गिरे ग्राउंड स्टाफ कर्मचारी मनोजभाई पवार की जान CISF हेड कॉन्स्टेबल चौधरी संजय कुमार की तत्परता से बच गई. स्टाफ गेट के पास अचानक जमीन पर गिरने के बाद एयरपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई, तभी पास में ड्यूटी पर तैनात संजय कुमार ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बिना देर किए CPR देना शुरू कर दिया. साथी CISF जवानों की मदद से किए गए लगातार जीवनरक्षक प्रयासों के चलते मनोजभाई की सांसें वापस लौट आईं और उनकी हालत में सुधार हुआ. बाद में उन्हें आगे के इलाज के लिए चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई. एयरपोर्ट परिसर में CISF जवान की सूझबूझ, त्वरित कार्रवाई और मानवता भरे इस प्रयास की जमकर सराहना की जा रही है.
 



from Videos https://ift.tt/Yd6yE2V

No comments:

Post a Comment

सूरत एयरपोर्ट पर CISF जवान बना फरिश्ता, कार्डियक अरेस्ट से जूझ रहे कर्मचारी को दी नई जिंदगी

सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्यूटी के दौरान कार्डियक अरेस्ट आने से बेहोश होकर गिरे ग्राउंड स्टाफ कर्मचारी मनोजभाई पवार की जान CISF हेड कॉन्स्...